समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परिदह पंचायत स्थित बेलौन शिव मंदिर परिसर में दो दिवसीय अष्टयाम का शुरुआत की गई। इस दो दिवसीय अष्टयाम के आयोजन से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हैं। कार्यक्रम की शुरुआत कलश शोभा यात्रा के साथ 31 महिलाएं एवं पुरुषों ने कलश अनुष्ठान स्थल से जय श्री राम के नारा लगाते करेह नदी घाट पहुंचे, जिसके बाद सभी ने कलश में नदी का पवित्र जल लेकर अनुष्ठान स्थल पहुंची, जहाँ क्षेत्र के पुरोहित पंडित ने कलश के पवित्र जल से अनुष्ठान स्थल को मंत्रोचारण के साथ शुद्धिकरण किया, साथ ही अष्टयाम का संकल्प विधिवत वैदिक मंत्रोचारण के साथ श्री राम जय राम जय जय राम की धुन से संपूर्ण गांव गूंजने लगा जो लगातार 24 घंटे तक जारी रहेगी। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य ने बताया कि इलाके में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ प्रत्येक वर्ष हम लोग शिव मंदिर परिसर में अष्टयाम का आयोजन करवाते हैं, यह परंपरा लगभग 10 वर्षों से चली आ रही हैं। इस यज्ञ में मौके पर सत्यनारायण यादव यादव, अशोक यादव, मंगल यादव, सुरेंद्र पंजीयर, भूषण यादव, डोमन यादव, राजेंद्र यादव, विद्यानंद यादव, जगदीश यादव, परशुराम कुमार पत्रकार, पप्पू यादव, हितो यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
शिव मंदिर परिसर में दो दिवसीय अष्टयाम से गांव में भक्तिमय का माहौल
Cityhalchal News
0
Post a Comment