Top News

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी

रिपोर्ट- निरंजन कुमार ब्यूरो चीफ समस्तीपुर
समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत झखड़ा दुर्गा स्थान में भागवत कथा और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए साधु-संतों के महत्व और धार्मिक अनुष्ठानों से शांति-सुख मिलने की बात कही। साथ ही उन्होंने पूजा-अर्चना की और लोगों का अधिक से अधिक साथ मिलने पर आभार जताया। इससे पहले वरूणा पुल चौक पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post