Top News

हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

बैसा रौटा थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव के नेतृत्व में पुलिस बलों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हत्याकांड के मुख्य आरोपी- मो आजाद, उम्र - 36 वर्ष पिता - सैदुल रहमान, ग्राम - पोखरया, थाना - रौटा, जिला - पुर्णियां को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। तथा पुलिस भी उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी कर रही थी।‌ परंतु कई बार उन्होंने पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था। परंतु इस बार पुलिस द्वारा काफी चौकसी बरतते हुए तथा काफी सतर्कता बरतते हुए उन्हें उनके ससुराल अनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्चान टोला गांव से पुलिस उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के उपरांत उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post