फलका से आरफीन बाहर की रिपोर्ट
कटिहार : फलका के सालेहपुर - महेशपुर ग्राम में आयोजित तीन दिवसीय नाइट टूर्नामेंट के प्रथम दिन कुल 8 टीमों ने भाग लिया शॉर्ट बाउंड्री वाले इस इस मैच में प्रथम सालेहपुर और गिरियामा के बीच हुए।जिसमें सालेहपुर ने 46 रन बनाए वहीं गिरियामा टीम 47 रन बनाकर जीत हासिल की। वहीं दूसरे चरण में एपीजे अब्दुल कलाम बनाम वाईसीसी के बीच खेला गया एपीजे अब्दुल कलाम क्लब के खिलाड़ियों ने जहां 71 रन अपने खाते में बटोरे
वहीं आरवाईएसीसी के टीम महज 50 रन बनाकर सिमट गई और पराजय का मुंह देखना पड़ा। इस प्रकार एपीजे अब्दुल कलाम की टीम ने जीत का सेहरा अपने नाम करने में कामयाब रहे। वहीं तीसरे राउंड में एनवाईएसईसी और भमेठ की टीम के साथ हुआ जिसमें एनवाईसीसी की टीम ने 43 रन बनाए जबकि भमेठ की टीम ने 44 रन बनाकर विजेता बने। इसी प्रकार चौथे और अंतिम दौर में एमजेडआरसीसी एवं सालेहपुर के बीच रोमांचक खेल के बाद एमजेडआरसीसी 48 रन बनाए एवं सालेहपुर 49 रन बटोर कर सफलता अर्जित की
बहरहाल अंपायर शराफत हुसैन और रिहान गनी के नेतृत्व में काफी शांतिपूर्ण वातावरण में खेल का आयोजन हुआ। वही रात्रि ठंड होने के बावजूद क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ खेल मैदान में उमड़ी रही।अवसर पर शहजाद हाशमी,शाहबाज हाशमी, अखलाक हाशमी ,सलमान हाशमी ,मुंताशीर हाशमी ,नादिर आजाद ,आकिब बादल ,महताब राजा ,शहनाज , आदि मौजूद थेI
Post a Comment