Top News

मंजौरा पंचायत के रीना देवी बनी उप मुखिया

मधेपुरा से प्रिस कुमार मिट्ठू की रिपोर्ट

मधेपुरा : उदाकिशुनगंज मुख्यालय प्रांगण के पंचायत भवन में शोमवार को  बीडीओ सह निर्वाच निर्वाचन पदाधिकारी प्रभात केसरी के अध्यक्षता में तीन पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम किया गया।वही पंचायत के नव निर्वाचित सदस्य निस्वार्थ सद्भाव से कार्य एवं सेवा करने की ली शपथ, उक्त शपथ के साथ साथ नशा  मुक्ति समाज बनाने को लेकर  भी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधयो ने लिए शपथ


वही उक्त शपथ के बाद उप मुखिया उप सरपंच का चुनाव भी कराया गया जिसमे पंचायत से उप मुखिया पद के लिए दो प्रतियाशी थे जिसमे रीना देवी  को उप मुखिया पद से निर्वाचित घोषित किया गया वही रीना देवी ने कहा कि निस्वार्थ भाव से काम करेंगे और अपने पंचायत को विकास ओर ले जाने का प्रयास व साथ ही शराबबंदी में सरकार और प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे अपने पंचायत में कहीं भी अगर शराब बिक्री या पीते हुए अगर दिखाई दिया  या सुनने को मिला तो सीधा डीएम एसपी से संपर्क कर कानूनी कार्रवाई करवाने का काम करेंगे

Post a Comment

Previous Post Next Post