सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) की बिहार प्रदेश समिति के आह्वान पर शनिवार को स्थानीय कमेटी की ओर से शहर के सुभाष पल्ली में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष आफताब आलम ने बताया कि पार्टी की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन किया गया। उन्होंने मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों और आपत्तियों की उचित जांच कराने की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मामलों में आम नागरिकों एवं राजनीतिक दलों की शिकायतों पर उचित संज्ञान लेने तथा निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर स्पष्ट एवं पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग करते हुए नारेबाजी की।
Post a Comment