Top News

महिला क्रिकेटरों का प्रकाश टोयोटा में हुआ स्वागत, खिलाड़ियों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने और खेल प्रतिभाओं को सम्मान देने की दिशा में पहल करते हुए प्रकाश टोयोटा ने पूर्णिया में आयोजित महिला क्रिकेट गतिविधियों से जुड़ी खिलाड़ियों एवं क्रिकेट अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्णिया जिला क्रिकेट एसोसिएशन (पीडीसीए) के पदाधिकारी, विभिन्न टीमों की महिला क्रिकेटर, टीम प्रबंधन और आयोजक मौजूद रहे।

आनंद एंजेल्स टीम के मालिक प्रीतम आनंद, महिला क्रिकेट निदेशक संदीप आर्या, पीडीसीए की उपाध्यक्ष पंकज कुमारी, आनंद एंजेल्स एवं ब्रह्मोस बॉम्बर्स की महिला क्रिकेटरों सहित अन्य क्रिकेट अधिकारियों का प्रकाश टोयोटा परिवार की ओर से पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। खिलाड़ियों एवं अतिथियों का तिलक लगाकर तथा पारंपरिक स्टोल पहनाकर अभिनंदन किया गया। प्रकाश टोयोटा की महिला टीम की सदस्य मीरा और जीनत सहित अन्य सदस्यों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।

इस आयोजन में उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और केरल सहित विभिन्न राज्यों से महिला क्रिकेट प्रतिभाएं पहुंचीं। नेपाल की एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की मौजूदगी ने भी आयोजन को विशेष बनाया। खिलाड़ियों ने पूर्णिया के आतिथ्य, मौसम, क्रिकेट के लिए उपलब्ध वातावरण, इंफ्रास्ट्रक्चर, आयोजन व्यवस्था और भोजन की सराहना की।

प्रकाश टोयोटा के सीईओ गौरव मारोती ने महिला क्रिकेटरों से मुलाकात कर उनके क्रिकेट करियर और अनुभवों पर बातचीत की तथा आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को मंच और प्रोत्साहन देना समाज की साझा जिम्मेदारी है।

ग्रुप के मार्केटिंग मैनेजर रवि रंजन ने भी खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों और क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए महिला क्रिकेटरों के जज्बे, मेहनत और अनुशासन की सराहना की। वहीं जीएम सेल्स ब्रजेश कुमार ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके बेहतर प्रदर्शन और उज्ज्वल क्रिकेट भविष्य की कामना की।

प्रकाश टोयोटा की ओर से कहा गया कि महिला सशक्तीकरण केवल शब्दों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रतिभाओं को अवसर, सम्मान और प्रोत्साहन देकर उसे वास्तविक रूप दिया जाना चाहिए। महिला क्रिकेटरों का स्वागत इसी भावना के तहत किया गया। आयोजन के अंत में प्रकाश टोयोटा परिवार ने खिलाड़ियों, पीडीसीए पदाधिकारियों, टीम मालिकों, प्रबंधन एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post