Top News

जोरगामा में पहली बार लगा चालीसवां मेला, ताजिया बना आकर्षण का केंद्र


मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के जोरगामा गांव स्थित ईंट भट्ठा के समीप स्थानीय मुस्लिम समुदाय की ओर से पहली बार चालीसवां मेला का आयोजन किया गया है। मेला को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मेला देखने पहुंच रहे हैं।

मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गई हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, ब्रेक डांस, जंपिंग सहित अन्य मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं। वहीं, मेला परिसर में बनाए गए ताजिया लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

गुरुवार की शाम मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि, बारिश के कारण मेला परिसर में जलजमाव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे मेले में पहुंचे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद लोगों में मेले को लेकर उत्साह बना रहा और देर शाम तक लोग मेला घूमने पहुंचते रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post