Top News

31 वर्षों के राजनीतिक सफर पर फाउंडेशन ने दी शुभकामनाएं


उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से कदवा के पूर्व सांसद सह वर्तमान विधायक डॉ. दुलाल चंद्र गोस्वामी का जन्मदिन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने केक काटकर खुशी साझा की और डॉ. गोस्वामी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह में सदस्यों ने डॉ. गोस्वामी के 31 वर्षों के राजनीतिक सफर को याद करते हुए उनके सार्वजनिक जीवन और जनसेवा में योगदान की चर्चा की। सदस्यों ने कहा कि तीन दशक से अधिक लंबे राजनीतिक सफर में उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी है। इस अवसर पर उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

केक काटने के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मौके पर दुलाल चंद्र साह, मनोरंजन साह, निशांत कुमार भगत, अफरोज अली, सुमित यादव, गयानाथ गोस्वामी, विनोद साह, चंचल चौधरी एवं राकेश चंद्र साह सहित फाउंडेशन के सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने डॉ. गोस्वामी के सफल एवं दीर्घ राजनीतिक जीवन की मंगलकामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post