Top News

पूर्णिया में महिला की हत्या पुलिस ने त्वरित की कार्यवाही, आरोपी पति गिरफ्तार

पूर्णियां पूर्व /राजेश यादव 

पूर्णिया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरपुर पंचायत (वार्ड संख्या 7) में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त पति को गिरफ्तार कर लिया है। मुफस्सिल थाना को सूचना प्राप्त हुई कि बीरपुर गांव (वार्ड संख्या 7) में पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला की हत्या कर दी गई है। घटना का कारण मछली बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है। शुक्रवार रात्रि एवं शनिवार सुबह हुए विवाद के क्रम में अभियुक्त पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की एवं ईंट से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई


मृतिका एवं अभियुक्त की पहचान:

मृतिका: रानी देवी (उम्र लगभग 35 वर्ष), पति- दीपक उरांव, साकिन- बीरपुर (वार्ड 7), थाना- मुफस्सिल, जिला- पूर्णिया।अभियुक्त: दीपक उरांव (पति), साकिन- बीरपुर (वार्ड 7), थाना- मुफस्सिल, जिला- पूर्णिया।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक कुमार, एसआई शत्रुघ्न कुमार एवं सुप्रिया कुमारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की। मृतिका के शव को पोस्टमार्टम हेतु राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH), पूर्णिया भेज दिया गया है।घटना में संलिप्त अभियुक्त पति दीपक उरांव को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रेतर कानूनी कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post