Top News

जलजमाव से नरक बनी खुदना की सड़क, राहगीर परेशान

कटिहार/सिटी हलचल न्यूज़ 

कोढ़ा। कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत चंदवा पंचायत के खुदना गांव स्थित वार्ड नंबर-4 में बारिश के बाद जलजमाव और कीचड़ से सड़क की स्थिति बदहाल हो गई है। सड़क पर पानी जमा रहने के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रत्येक बरसात में सड़क पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। कीचड़ और गंदे पानी के बीच लोगों को आवाजाही करनी पड़ती है। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है


ग्रामीण दीपक पासवान, सोनू पासवान, उपेन्द्र पासवान और देवनारायण भगत ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हुआ। बरसात के दिनों में जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ बीमारी फैलने का भी खतरा बना रहता है।ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया फारूक आजम से सड़क का स्थायी निर्माण कराने के साथ जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और नाली का स्थायी निर्माण होने से वार्ड के लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिल सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post