Top News

पुलिस कार्यकलाप और अपराध नियंत्रण की डीआईजी ने की समीक्षा


जिले में पुलिस कार्यकलाप, अपराध नियंत्रण, कांडों के अनुसंधान और विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस उप-महानिरीक्षक, आधुनिकीकरण, बिहार, पटना सह प्रभारी/नोडल पदाधिकारी तौहीद परवेज ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में एसपी संतोष कुमार के अलावा सर्किल इंस्पेक्टर एवं जिले के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

बैठक के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था के संधारण, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के त्वरित अनुसंधान एवं निष्पादन तथा पुलिस कार्यकलापों की प्रभावशीलता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों से लंबित मामलों और अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई।

समीक्षा के क्रम में डीआईजी ने अधिकारियों को विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही जनहित एवं सुरक्षा से जुड़े मामलों में तत्परता के साथ कार्रवाई करने तथा पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post