Top News

लक्की ढाबा में पुलिस की दबिश, स्मेक और जाली नोट बरामद


बहादुरगंज थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोहागाड़ा चौक के समीप स्थित लक्की ढाबा में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ढाबा संचालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर, 20.500 ग्राम सोना, 725 ग्राम चांदी, चार मोबाइल, दो बाइक और 7 लाख 30 हजार 900 रुपये बरामद किए हैं। बरामद राशि में 1 लाख 34 हजार रुपये के जाली नोट भी शामिल हैं। सभी जाली नोट 500 रुपये के बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि लोहागाड़ा चौक के समीप लक्की ढाबा के मालिक द्वारा ढाबे से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ टू मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने लक्की ढाबा में छापेमारी कर पोद्दार बस्ती, ठाकुरगंज निवासी विकाश कुमार पंडित, पिता इन्द्रलाल पंडित और लोहागाड़ा हाट निवासी शहनबाज शाह, पिता कलिमुद्दीन शाह को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री का कारोबार करते हैं। मामले में बहादुरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post