Top News

कोचाधामन में दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड, 109 आवेदकों की हुई जांच

जिलअधिकारी नवीन कुमार के मार्गदर्शन में सोमवार को कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त समन्वय से आयोजित शिविर में सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा प्रतिनियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 109 आवेदकों की शारीरिक जांच की।

जांच के बाद पात्र दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं विशिष्ट दिव्यांगता पहचान-पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का समय पर लाभ उपलब्ध कराना है।

यह शिविर जिले में लंबित दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं पहचान-पत्र से संबंधित आवेदनों के निष्पादन के लिए आयोजित किए जा रहे विशेष शिविरों की श्रृंखला का हिस्सा है। इसके तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में शिक्षा विभाग के समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के सहयोग से 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों की जांच को भी प्राथमिकता दी गई।

जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों से अपने-अपने प्रखंड में आयोजित होने वाले शिविरों में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार दिव्यांगजनों के अधिकार एवं सम्मान की सुरक्षा और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post