Top News

CCTV में कैद साइकिल चोर! मुख्य पार्षद आवास से साइकिल चोरी


कोढ़ा। कोढ़ा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोढ़ा में साइकिल चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक युवक साइकिल चोरी कर मौके से ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने बताया कि उनके आवास परिसर में मजदूर की साइकिल लगी हुई थी, जिसे चोर चोरी कर ले गया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर चोर की पहचान के लिए खोजबीन की जा रही है।

घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post