Top News

पचमा मिलिक फुलवरिया में पिकअप से 1207 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक फरार

कोढ़ा। आदर्श कोढ़ा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पचमा मिलिक फुलवरिया गांव में एक पिकअप वाहन से करीब 1207 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर विभिन्न ब्रांडों की शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान पिकअप चालक अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।

अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि पचमा मिलिक फुलवरिया गांव में साहेब राय, पिता गरीब राय, के घर के सामने एक पिकअप वाहन खड़ा है, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब लदी है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी ली। तलाशी में करीब 1207 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने शराब के साथ पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। साथ ही शराब कारोबारियों की गतिविधियों में कथित रूप से इस्तेमाल की जा रही यामाहा MT-15 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस टीम को देखते ही पिकअप चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस फरार चालक और शराब तस्करी से जुड़े अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस शराब की खेप के स्रोत और उसके संभावित गंतव्य का पता लगाने के साथ ही पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है। पुलिस ने कहा कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post