Top News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले राज कुमार राय, क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

कोढ़ा। फुलवरिया के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सह भाजपा नेता राज कुमार राय ने पटना स्थित बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी के आवासीय कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।

राज कुमार राय ने अंगवस्त्र भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने फुलवरिया पंचायत एवं कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। इस पर संजय सरावगी ने समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post