Top News

महादलित आयोग के अध्यक्ष ने सुनी फरियादियों की समस्याएं


राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष एवं कोढ़ा निवासी मनोज कुमार ऋषि ने पटना स्थित आयोग के कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

फरियादियों ने शिक्षा, आवास, सरकारी योजनाओं का लाभ, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न समस्याओं को आयोग के अध्यक्ष के समक्ष रखा। मनोज कुमार ऋषि ने कहा कि वंचित एवं महादलित वर्ग के लोगों की समस्याओं का समाधान आयोग की प्राथमिकता है। पात्र लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर आयोग के सदस्य अजीत कुमार चौधरी एवं रामेश्वर रजक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोग की पहल से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों में समाधान की उम्मीद जगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post