Top News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पूर्णिया में सेवा संकल्प अभियान, तिरंगे को नमन कर निकाला मशाल जुलूस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को पूर्णिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र बाल उद्यान में भारत का मानचित्र बनाकर तिरंगे को नमन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला, जो स्थानीय शहीद स्मारक पहुंचा। यहां दीप प्रज्वलित कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के हर वर्ग की सेवा और कल्याण के लिए कार्य किया है। इसी सेवा भावना के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जा रहा है।
विधायक विजय खेमका ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 प्रमुख योजनाओं को कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
वहीं, भाजपा के पूर्णिया जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत का विश्वकर्मा बताया। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की जा रही है।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि आगामी एक महीने तक बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सेवा, राष्ट्रभक्ति और जनकल्याण का संदेश दिया गया। वहीं, आगामी एक महीने तक बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारियां भी की गई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post