फलका (कटिहार)। फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित गणेश महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को भगवान गणेश को 1008 शुद्ध घी के लड्डुओं का विशेष भोग अर्पित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।
गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मेला परिसर में ट्राम ट्रेन, विभिन्न प्रकार के झूले और जादूगर का कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं खिलौने, कॉस्मेटिक सहित विभिन्न दुकानों पर भी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
नव युवा संघ, फलका के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 17 सितंबर को शाम तीन बजे से महाप्रसाद वितरण, 18 सितंबर को रात आठ बजे से भक्तिमय बप्पा जागरण, 19 सितंबर को सुबह 10 बजे कन्याओं द्वारा हवन तथा रात आठ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। वहीं 20 सितंबर को दोपहर दो बजे गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
महोत्सव को सफल बनाने में नव युवा संघ के अध्यक्ष अंकित कुमार टिसू, सचिव प्रिंस कुमार, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, साजन साहू सहित चंदन, बॉबी, कुंदन काजू, विक्की गुप्ता, चंदन साह, मुन्ना कुमार साह, बजरंगी, अमित, सावन, सुमित, नीरज, चिंटू, मनोज साह, मोनू चौधरी और टिंकू साह सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
Post a Comment