विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल दिघलबैंक के तत्वावधान में मंगलवार को नायाबाड़ी शिव मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता पूर्व विहिप अध्यक्ष रमेश कुमार गणेश ने की। बैठक में प्रखंड टोली के पुनर्गठन, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई।
सर्वसम्मति से लक्ष्मी प्रसाद गणेश को विहिप प्रखंड अध्यक्ष, प्रवीण कुमार गणेश को प्रखंड मंत्री, बलराम शाह को प्रखंड सेवा प्रमुख तथा अंकित चौधरी को सह मंत्री चुना गया।
प्रखंड संयोजक मुरली धर झा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने समाज सेवा और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही।
बैठक में भोला सिन्हा, मोहन हेंब्रम, सूरज कुमार गणेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Post a Comment