टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की खनियाबाद एवं बैगना पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों व कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया।
बैगना में बीपीआरओ विवेक भारती, कृषि पदाधिकारी मो. आदिल अनवर, आपूर्ति पदाधिकारी विजय विश्वास, थानाध्यक्ष दिलशाद खान, अल्पसंख्यक पदाधिकारी संजीव कुमार, मुखिया एजाज हसन सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं, खनियाबाद पंचायत सरकार भवन में डीआरडीए निदेशक शशि सौरभ मणि, साइबर उपाधीक्षक रवि शंकर, बीडीओ अजय कुमार, मुखिया प्रतिनिधि शहजाद आलम सहित कर्मी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर में ग्रामीणों ने राशन, कृषि, आवास, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, शौचालय, सड़क व जलनिकासी समेत विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण की भी व्यवस्था की गई। अधिकारियों ने कहा कि शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
Post a Comment