Top News

नौनिहालों के अन्नप्राशन के साथ माताओं को मिला पोषण का पाठ


मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र की दिग्घी पंचायत के वार्ड तीन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 107 पर बुधवार को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस दौरान पोषण जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छह माह से अधिक उम्र के बच्चों को पहली बार खीर व पौष्टिक आहार चखाया गया। आंगनबाड़ी सेविका रूबी कुमारी ने माताओं को बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छह माह की आयु पूरी होने के बाद बच्चों को मां के दूध के साथ पूरक आहार देना जरूरी है।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कुपोषण की रोकथाम तथा अभिभावकों को सही पोषण के प्रति जागरूक करना है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित अन्नप्राशन, आंगन मिलन और सेवा सेतु कार्यक्रमों के माध्यम से माताओं को बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post