Top News

नए शिक्षकों का विद्यालय परिवार ने किया स्वागत


बैसा। रौटा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उमर फारूक ने की। विद्यालय परिवार की ओर से नव योगदान देने वाले शिक्षक मो. जाबिर अख्तर, शमीम रब्बानी एवं मो. आबिद हुसैन का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार संयुक्त शिक्षक संघ पूर्णिया के जिला उपाध्यक्ष मो. मुजम्मिल, प्रखंड अध्यक्ष अबू बकर सिद्दीक एवं जिला मीडिया प्रभारी शम्स तबरेज मौजूद रहे। अतिथियों ने नए शिक्षकों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। नए शिक्षकों के योगदान से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

प्रभारी प्रधानाध्यापक उमर फारूक ने कहा कि सभी शिक्षक आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विद्यार्थियों की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दें। कार्यक्रम में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई। अंत में नए शिक्षकों को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।

Post a Comment

Previous Post Next Post