Top News

अवैध हथियार के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस व बाइक बरामद

 रौतारा थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, अपाचे बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, रमैली इलाके में अवैध हथियार से संबंधित सूचना मिली थी। इसके बाद थानाध्यक्ष लालसारबिन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान हथियार व कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजा पासवान, पिता कामदेव पासवान, निवासी विनोदपुर, राजकुमार मंडल, पिता स्व. विद्यानंद मंडल, निवासी धरमेली तथा मनीष रविदास, पिता डोमी रविदास, निवासी धरमेली, थाना रौतारा, कटिहार के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद सभी सामान जब्त कर लिया है। आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हथियार के स्रोत और उसके इस्तेमाल के उद्देश्य की जांच कर रही है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post