सात दिनों तक चले गणेश महोत्सव का समापन रविवार को गणपति प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर से निकली शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। बैंड-बाजे, झांकियों और भंगड़ा की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय रहा। शोभायात्रा फलका बाजार और हाट रोड समेत विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए विसर्जन स्थल पहुंची। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
आयोजन में पूजा समिति अध्यक्ष अंकित कुमार उर्फ टिसु, सचिव प्रिंस गुप्ता और कोषाध्यक्ष आशीष चौधरी की भूमिका रही। मौके पर प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि बलराम साह, मुखिया प्रतिनिधि अमित गुप्ता, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार मंडल, मुखिया विनोद मिर्धा, मुखिया प्रतिनिधि संजय झा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
विसर्जन यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बीडीओ सन्नी सौरभ, राजस्व अधिकारी नरेंद्र नाथ आनंद एवं थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव ने व्यवस्था की निगरानी की। अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार सुमन, पुलिस अवर निरीक्षक अमरदीप कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान तैनात रहे।
Post a Comment