Top News

बाढ़ प्रभावित गांवों का नाव से जायजा, निजी कोष से बांटी राहत सामग्री


 कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के मधुरा पंचायत अंतर्गत देवकली एवं पेकाहा गांव के बाढ़ प्रभावित इलाकों का विधायक कविता देवी और जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने नाव से जायजा लिया। इस दौरान दोनों ने अपने निजी कोष से जरूरतमंद एवं आपदा पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राशन और प्लास्टिक का वितरण किया।

इस मौके पर भाजपा युवा नेता गौरव पासवान, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित सिंह, विधायक प्रतिनिधि रमण झा, कोढ़ा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, कोलासी मंडल अध्यक्ष भोला झा सहित भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

विधायक कविता देवी और जिप अध्यक्ष रश्मि सिंह ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना सभी का दायित्व है। विधायक प्रतिनिधि रमण झा ने कहा कि जनता की सेवा और सहायता के लिए विधायक एवं जिला परिषद अध्यक्ष सदैव तत्पर हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post