प्रलयंकारी बाढ़ से परेशान ग्रामीणों का शनिवार को धैर्य जवाब दे गया। राहत व्यवस्था में कथित लापरवाही से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी और विधायक विजय सिंह का घेराव कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने मंत्री, विधायक और सांसद तारिक अनवर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।
ग्रामीणों का आरोप था कि मंत्री-विधायक जलमग्न गांवों में जाने के बजाय मुख्य सड़क से ही निरीक्षण कर रहे थे। विरोध बढ़ने पर काफिला तटबंध के रास्ते काढ़ागोला की ओर निकल गया। ग्रामीणों ने बताया कि कई परिवार खुले में रहने को मजबूर हैं और पर्याप्त तिरपाल, भोजन, पशुचारा व पेयजल तक उपलब्ध नहीं है। मोहना चांदपुर पंचायत के वार्ड 17 में सामुदायिक रसोई शुरू नहीं होने की भी शिकायत की गई। ग्रामीणों ने नाव से गांवों के अंदर पहुंचकर वास्तविक स्थिति देखने और तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की।
Post a Comment