कुरसेला। कटिहार-बरौनी रेलखंड के कुरसेला रेलवे स्टेशन स्थित पानी टंकी के पास शुक्रवार को पानी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव दिखाई देने के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया भेज दिया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।
रेलवे पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है। साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। शव की पहचान होने के बाद ही घटना की पूरी जानकारी सामने आने की संभावना है।
Post a Comment