Top News

मुरलीगंज से विदा हुए नूरूल हक, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया सम्मान


मुरलीगंज थानाध्यक्ष नूरूल हक के स्थानांतरण के अवसर पर शुक्रवार को थाना परिसर में चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान चैंबर के पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल, बुके एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिव शंकर भगत ने कहा कि नूरूल हक के कार्यकाल में क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग के साथ नशे के खिलाफ अभियान को भी मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल शहरवासी लंबे समय तक याद रखेंगे।

विदाई समारोह में नूरूल हक ने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी। कार्यकाल के दौरान मुरलीगंज के लोगों, जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों एवं सामाजिक संगठनों का भरपूर सहयोग मिला, जिसके लिए वे सभी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में चुनौतियां हमेशा रहती हैं, लेकिन लोगों के सहयोग से हर चुनौती का सामना आसान हो जाता है।

मौके पर चैंबर के सचिव बिनोद बाफना, कोषाध्यक्ष सूरज जायसवाल, अनिल भूत, भानु पाल, विनय चौधरी, मुन्ना भगत, मनोज भगत, संजय भगत, रामफल मंडल, राजीव जायसवाल सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post