मुरलीगंज थाना क्षेत्र के चामगढ़ वार्ड आठ में दुकान में घुसकर 10 हजार रुपये नकद और मोबाइल चोरी करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर चामगढ़ निवासी आरती कुमारी, पति निशांत कुमार यादव ने शुक्रवार को मुरलीगंज थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, 11 सितंबर की सुबह करीब 9:20 बजे आरती कुमारी अपनी दुकान पर थीं। इसी दौरान दुकान के सामने स्थित दुकान संचालक सिंटू कुमार राय, पिता उमाकांत मंडल, निवासी बेलो कला वार्ड आठ पर दो अज्ञात लोगों के साथ दुकान में घुसने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि दुकान के गल्ले से करीब 10 हजार रुपये नकद निकाल लिए गए। विरोध करने पर आरती कुमारी के पुत्र के साथ मारपीट कर उसके हाथ से वीवो टी4 5जी मोबाइल भी ले लिया गया।
आवेदन में मोबाइल का सिम नंबर और आईएमईआई नंबर भी दर्ज किया गया है। आरती कुमारी ने पूर्व में भी उक्त नामित व्यक्ति पर उनकी दुकान में चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
नवनियुक्त थानाध्यक्ष अखमल हुसैन ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment