मुरलीगंज थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में पुलिस निरीक्षक अकमल हुसैन ने पदभार ग्रहण कर लिया है। प्रशिक्षु डीएसपी सह पूर्व थानाध्यक्ष नूरुल हक के स्थानांतरण के बाद अकमल हुसैन को थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पदभार संभालने के बाद थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शराब तस्करों, हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment