सर्पदंश के बाद समय पर इलाज नहीं मिलने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बंगाल के धरमपुर निवासी अमन (डेढ़ वर्ष), पिता बदरूल, ने बुधवार सुबह सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और वे शव लेकर घर लौट गए।
परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम खेलने के दौरान अमन ने सांप के बिल में अंगुली डाल दी। बिल में छिपे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के लिए पड़ोसी गांव में रहने वाले तांत्रिक के पास ले गए। तांत्रिक द्वारा जहर उतारने का दावा करते हुए काफी देर तक झाड़-फूंक की जाती रही।
समय बीतने के साथ अमन की तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर तांत्रिक ने भी इलाज में असमर्थता जताई। इसके बाद बुधवार अलसुबह परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज शुरू होने के साथ ही उसकी मौत हो गई।
Post a Comment