दिघलबैंक।प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को किशनगंज सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में सांसद ने बिजली, कृषि, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, नदी कटाव, आईसीडीएस, पैक्स, आवास योजना समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
सांसद ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा कि सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों और जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित निगरानी पर जोर दिया।
बैठक में स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा हुई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर बीडीओ बप्पी ऋषि, सीओ सदानंद कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवम राज, मुखिया जैद अजीज, पूनम देवी, एहतशाम आलम, कृष्ण प्रसाद सिंह, अखलेसुर रहमान, श्यामल कुमार दास, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि रुकैया खातून, पंचायत समिति सदस्य अजमत आलम, शिव नारायण यादव, कमरुज्जमा, अरुण, संतोष कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
Post a Comment