इस्कॉन द्वारा आयोजित भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। व्यापारी, डॉक्टर, शिक्षक, विद्यार्थी समेत विभिन्न वर्गों के श्रद्धालु महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटे हैं। विदेशों से आने वाले भक्त 3 सितंबर को पूर्णिया पहुंचेंगे और हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से शहर को भक्तिमय बनाएंगे।
महोत्सव में 4 सितंबर को सुबह 7 बजे से भगवान के दर्शन शुरू होंगे। मुख्य कार्यक्रम शाम 4 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक चलेगा। इस दौरान रॉक कीर्तन, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, 1008 भोग, महाअभिषेक और महाआरती मुख्य आकर्षण होंगे। आयोजकों के अनुसार, महोत्सव में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
Post a Comment