बैसा। प्रखंड की चंदवार एवं धुसमल पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर 345 आवेदन सौंपे। इनमें राशन कार्ड से संबंधित आवेदन सर्वाधिक रहे। ग्रामीणों ने राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने व सुधार कराने के अलावा आवास, पेंशन, भूमि-राजस्व एवं प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याएं रखीं।
अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन, डीएसपी जितेंद्र पाण्डेय, बीडीओ हेम शंकर राही एवं सीओ गोपाल कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित कर्मियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि प्राप्त आवेदनों की जांच कर पात्र लोगों को नियमानुसार योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। चंदवार की मुखिया सकीना खातुन एवं मुखिया प्रतिनिधि जमशेद आलम ने भी ग्रामीणों की समस्याएं रखीं।
Post a Comment