Top News

स्मैक के खिलाफ मीरगंज में सैकड़ों लोगों ने निकाला मार्च


मीरगंज क्षेत्र में बढ़ते स्मैक के कारोबार के विरोध में मंगलवार को दोनों समुदायों के सैकड़ों लोगों ने हाट बाजार में बैठक के बाद नशा विरोधी मार्च निकाला। लोगों ने ‘नशा छोड़, जीवन संवारो’ के स्लोगन के साथ मीरगंज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद यूनुस उर्फ पूनम, उप मुख्य पार्षद जय प्रकाश पासवान समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि स्मैक के कारोबार से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुनि सह थानाध्यक्ष आदित्य किरण ने लोगों को नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया और कारोबारियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post