पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम के वार्ड संख्या 13, 14, 16, 17 व 18, पशुपालन कार्यालय परिसर, थाना चौक तथा पूर्णिया पूर्व प्रखंड के बियारपुर पंचायत स्थित पिपरा उच्च विद्यालय और विक्रमपुर पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविरों का विधायक विजय खेमका ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में पहुंचे आवेदकों व स्थानीय नागरिकों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
पिपरा में जीविका दीदियों ने जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण की मूर्ति भेंटकर विधायक का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने लोगों से विभिन्न समस्याओं और सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन शिविर में देने की अपील की तथा अधिकारियों को सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया।
इस दौरान विधायक ने निष्पादित आवेदनों की जानकारी ली और लाभुकों के बीच जॉब कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, परिमार्जन व म्यूटेशन से संबंधित कागजात वितरित किए। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में पूर्णिया का विकास तेजी से हुआ है और विकास की गति और तेज होगी। शिविर में नगर आयुक्त, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
Post a Comment