Top News

बीआरसी में दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ्य जांच, 14 फाइलेरिया मरीजों की भी हुई जांच

कुरसेला। प्रखंड स्थित बीआरसी संसाधन केंद्र में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय टीम की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने 0 से 18 वर्ष तक के दिव्यांग स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। चिकित्सकों ने बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

स्वास्थ्य जांच के बाद बच्चों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का ऑनलाइन रिकॉर्ड भी तैयार किया गया। इसका उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को सरकारी स्वास्थ्य एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया को सुगम बनाना है।

शिविर में फाइलेरिया से पीड़ित 14 मरीजों की भी चिकित्सकों ने जांच की। इस दौरान उनकी स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक सावधानियों और उपचार से संबंधित सलाह दी गई।

डॉ. अभिनंदन कुमार ने बताया कि इस तरह के शिविर आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों और मरीजों को उनके नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही पात्र लाभुकों का आवश्यक रिकॉर्ड तैयार कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post