Top News

आंगन मिलन कार्यक्रम में स्वास्थ्य योजनाओं की दी गई जानकारी

कुरसेला। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) एवं एएनएम ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी।

स्वास्थ्य कर्मियों ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए लोगों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सजग रहने तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने उपस्थित लोगों से उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली और आवश्यक परामर्श भी दिया। उन्होंने नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने तथा किसी भी परेशानी की स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post