जिला पदाधिकारी किशनगंज के निर्देश पर शनिवार को बहादुरगंज थाना परिसर में विभिन्न थानों में जब्त कुल 1037.200 लीटर देशी एवं विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। उत्पाद विभाग के डीएसपी भोले शंकर, स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी दीपक कुमार की संयुक्त मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया नियमपूर्वक संपन्न कराई गई।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अवैध शराब की खेप जब्त की गई थी। जब्त शराब के विनष्टीकरण में बहादुरगंज, कोचाधामन, बिशनपुर, फतेहपुर एवं टेढ़ागाछ थानों की पुलिस शामिल रही।
शनिवार को बहादुरगंज थाना परिसर में गड्ढा खोदकर जब्त शराब की बोतलों को तोड़ा गया और शराब को नष्ट कर जमींदोज कर दिया गया। विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों की मौजूदगी रही। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
Post a Comment