Top News

कोढ़ा को ट्रॉमा एवं आपातकालीन सेंटर की सौगात, सरकार ने दी स्वीकृति

:


 कोढ़ा विधानसभा के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी राहत की खबर है। भाजपा विधायक कविता पासवान के प्रयासों से बिहार सरकार ने कोढ़ा विधानसभा में ट्रॉमा एवं आपातकालीन सेंटर की स्वीकृति प्रदान कर दी है। सेंटर के शुरू होने से सड़क दुर्घटनाओं, गंभीर रूप से घायल मरीजों और आपातकालीन चिकित्सा की आवश्यकता वाले लोगों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।

विधानसभा सत्र के दौरान विधायक ने ट्रॉमा एवं आपातकालीन सेंटर के शीघ्र निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने का भी अनुरोध सरकार से किया है, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके।

विधायक प्रतिनिधि रमण झा ने कहा कि विधायक कविता पासवान स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि ट्रॉमा सेंटर बनने से कोढ़ा समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को गंभीर परिस्थितियों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी और इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों पर निर्भरता कम होगी।

स्थानीय लोगों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे कोढ़ा विधानसभा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उनका कहना है कि ट्रॉमा एवं आपातकालीन सेंटर शुरू होने से हजारों परिवारों को समय पर उपचार की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post