Top News

स्वागतम' और 'धन्यवाद' संदेश के साथ बारसोई को मिला नया प्रवेश द्वार



बारसोई नगर पंचायत की सुंदरता और पहचान को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत रास चौक से बीडी कॉलेज जाने वाली मुख्य सड़क पर भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया है। प्रवेश द्वार पर "स्वागतम" और "धन्यवाद" अंकित किया गया है, जिससे नगर में आने वाले लोगों का स्वागत और बाहर जाने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आकर्षक प्रवेश द्वार बारसोई नगर पंचायत की नई पहचान बनेगा। अब नगर में प्रवेश करते ही लोगों को स्पष्ट रूप से बारसोई नगर पंचायत क्षेत्र में आने का एहसास होगा। गेट का आकर्षक डिजाइन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और इसकी सराहना की जा रही है।

नगरवासियों के अनुसार इस सौंदर्यीकरण कार्य को मूर्त रूप देने में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विमला देवी, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार साह तथा अध्यक्ष प्रतिनिधि रिंकू सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे नगर के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post