Top News

गौरखनाथ धाम में श्रावणी मेला शुरू, जिप अध्यक्ष रश्मि सिंह ने की पूजा-अर्चना

:



गौरखनाथ धाम मंदिर में श्रावणी मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर कोढ़ा सहित पूरे कटिहार जिले के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि और अमन-चैन की कामना की।

उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला सनातन आस्था, संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है। सावन में भगवान शिव की आराधना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारा और धार्मिक सौहार्द का संदेश मिलता है। उन्होंने मेला के सफल आयोजन के लिए मंदिर न्यास समिति, आयोजन समिति, प्रशासनिक अधिकारियों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

शुभारंभ समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंजता रहा और भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post