Top News

अपहरण कांड का नामजद आरोपी गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद


कोढ़ा थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि कोढ़ा थाना कांड संख्या 266/26, दिनांक 6 अगस्त 2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) एवं 96 के तहत दर्ज मामले में नामजद आरोपी छोटू कुमार ऋषि (19), पिता घपचा ऋषि, निवासी बावनगंज वार्ड संख्या-12, थाना कोढ़ा को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि कांड दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया तथा अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, बरामद अपहृता से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पूछताछ की जा रही है। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post