बारसोई प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड समन्वय समिति (बीस सूत्री) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए जनसमस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में समिति के अध्यक्ष मंटू दास, बारसोई-बलरामपुर की विधायक संगीता देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रप्रसाद, अंचलाधिकारी, जदयू जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, जनप्रतिनिधि, मुखिया प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक संगीता देवी ने कहा कि सभी विभाग लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचे तथा पात्र लाभार्थियों को बिना किसी बाधा के योजनाओं का लाभ मिले।
उन्होंने राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, हर घर नल-जल योजना, किसानों से संबंधित योजनाओं, भूमि म्यूटेशन सहित अन्य लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा के साथ अधिकारियों को जनता की शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Post a Comment