कोढ़ा थाना पुलिस ने शराबबंदी अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर बिसरिया गांव में छापेमारी कर 36 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार, बिसरिया वार्ड संख्या-07 निवासी राधा देवी (पति स्व. लालसी शर्मा) के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान मौके से 36 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
इस मामले में कोढ़ा थाना कांड संख्या 265/26 (दिनांक 06 अगस्त 2026) दर्ज करते हुए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
अभियान रहेगा जारी : थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने कहा कि शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार छापेमारी और कार्रवाई जारी रहेगी तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment