Top News

सहयोग शिविर में उमड़े ग्रामीण, आठ विभागों ने सुनी समस्याएं

मुरलीगंज प्रखंड की हरिपुरकला पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के आठ काउंटर लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि, बिजली, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन और शौचालय योजना से संबंधित समस्याओं के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे।

हरिपुरकला पंचायत के मुखिया डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश के तहत प्रत्येक पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरिपुरकला पंचायत में भी शिविर का आयोजन किया गया, जहां लाभार्थियों की समस्याएं सुनकर उनके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की गई।

पंचायत सचिव सुधांशु कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए हैं। संबंधित विभागों द्वारा सभी आवेदनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, ताकि लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।सहयोग शिविर में उमड़े ग्रामीण, आठ विभागों ने सुनी समस्याएं

बिहार,मधेपुरा,राजनीति

मुरलीगंज प्रखंड की हरिपुरकला पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के आठ काउंटर लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि, बिजली, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन और शौचालय योजना से संबंधित समस्याओं के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे।

हरिपुरकला पंचायत के मुखिया डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश के तहत प्रत्येक पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरिपुरकला पंचायत में भी शिविर का आयोजन किया गया, जहां लाभार्थियों की समस्याएं सुनकर उनके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की गई।

पंचायत सचिव सुधांशु कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए हैं। संबंधित विभागों द्वारा सभी आवेदनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, ताकि लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post