Top News

5 अगस्त सनातन गौरव का दिवस: आशीष गोस्वामी



विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के ऐतिहासिक भूमि पूजन की छठी वर्षगांठ पर देशभर के सनातन समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त सनातन समाज के लिए गौरव, आस्था और इतिहास का स्वर्णिम दिवस है।

उन्होंने कहा कि करीब 500 वर्षों के संघर्ष तथा लाखों रामभक्तों, संतों और कारसेवकों के त्याग व बलिदान के बाद 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भूमि पूजन हुआ था। यह केवल मंदिर निर्माण की शुरुआत नहीं, बल्कि सनातन समाज के धैर्य, आस्था और संकल्प की विजय का प्रतीक है।

आशीष गोस्वामी ने कहा कि प्रभु श्रीराम सत्य, धर्म, न्याय, त्याग और लोककल्याण के आदर्श हैं। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भारतीय संस्कृति, सनातन आस्था और राष्ट्रीय गौरव का भव्य प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

उन्होंने प्रभु श्रीराम से देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और धर्म के प्रति अटूट आस्था बनाए रखने की प्रार्थना भी की।

Post a Comment

Previous Post Next Post