किशनगंज। लंबित कांडों और न्यायालय में चल रहे मामलों की समीक्षा को लेकर शनिवार को एसपी संतोष कुमार ने जिले के लोक अभियोजकों एवं अभियोजन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस और अभियोजन के बीच बेहतर समन्वय, साक्ष्यों के प्रभावी प्रस्तुतिकरण तथा दोषसिद्धि दर बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
एसपी संतोष कुमार ने कहा कि अपराधियों को कानून के तहत सजा दिलाने के लिए मजबूत साक्ष्य के साथ प्रभावी पैरवी जरूरी है। पुलिस एवं अभियोजन पदाधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल से न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और गंभीर मामलों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।
बैठक में मामलों से संबंधित साक्ष्यों को समय पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने पर भी जोर दिया गया। पुलिस और अभियोजन के संयुक्त प्रयासों से न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने तथा दोषियों को सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई।
Post a Comment